टिहरी | थाना हिंडोलाखाल में स्थानीय व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, ज्वेलर्स एवं मंदिर समिति के प्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा से संबंधित समस्याओं तथा उनके समाधान हेतु सुझाव प्राप्त किए गए । बैठक में उपस्थित सभी पक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी ज्वेलर्स को अपने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को अनिवार्य रूप से क्रियाशील एवं दुरुस्त अवस्था में रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही मंदिर समिति को निर्देशित किया गया कि मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा मुख्य मंदिरों में रात्रि के समय एक पुजारी एवं एक चौकीदार की तैनाती की जाए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे । बैठक में उपस्थित सभी संगठनों एवं समितियों द्वारा पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया तथा आपसी समन्वय बनाए रखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई ।
थाना हिंडोलाखाल में स्थानीय व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, ज्वेलर्स एवं मंदिर समिति के प्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई ।
















Leave a Reply