विगत काफी समय से फरार चल रहे वारण्टी को टिहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

टिहरी |आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी चंबा के निर्देशन में फरार वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान में मा0 न्यायालय ए0सी0जे0एम0 कोर्ट नई टिहरी में गतिमान सम्बन्धित वाद संख्या 1298/2023 अंतर्गत धारा 420,120 बी भा0द0वि0 में जारी वारण्ट की तामील करते हुए थाना कैंपटी पुलिस द्वारा वारण्टी धीरज मिश्रा पुत्र विनय मिश्रा निवासी बहलोलपुर गौतमबुद्ध नगर उ0प्र0 उम्र 27 वर्ष को रात्रि में वारण्टी के मस्कन गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई वारण्टी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता वारण्टी:-

धीरज मिश्रा पुत्र विनय मिश्रा निवासी बहलोलपुर गौतमबुद्ध नगर उ0प्र0 उम्र 27 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *