2.009 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक शातिर तस्कर कार सहित गिरफ्तार ।

टिहरी | उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य को ड्रग्स-मुक्त किए जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर महोदय के पर्यवेक्षण में थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा देर रात्रि रूटीन वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर चरस तस्कर को 2.009 किलोग्राम अवैध चरस के साथ कार सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की गई है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण*
थाना देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक KIA SONET कार संख्या UK07HF-9684 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 2.009 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसे अभियुक्त द्वारा बेचने हेतु परिवहन किया जा रहा था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम – श्रवण कुमार
पिता का नाम – ओमप्रकाश
निवासी – ग्राम चन्दौक, पोस्ट चंदक, थाना नांगल, जिला बिजनौर
उम्र – 29 वर्ष

पूछताछ में खुलासा
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह लगभग तीन-चार वर्ष पूर्व उत्तरकाशी जनपद के कमद क्षेत्र में जिओ कंपनी की लाइन बिछाने के कार्य हेतु गया था। इस दौरान वह चरस का सेवन करने का आदी हो गया और वहीं उसकी पहचान कमद क्षेत्र निवासी भरत नामक व्यक्ति से हुई, जो चरस बेचने का कार्य करता है । ठेकेदारी के कार्य में आर्थिक नुकसान होने के बाद अभियुक्त ने मोटी कमाई के लालच में आकर भरत से कई बार चरस लेकर उसकी बिक्री करना शुरू कर दिया। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह पार्टनरशिप में कार्य कर रहा था तथा एक JCB मशीन को रेलवे प्रोजेक्ट में लगाने संबंधी बातचीत हेतु देवप्रयाग आया था। इसी दौरान वह साथ लाई गई चरस को रुड़की में बेचने ले जा रहा था, तभी वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा चरस की खरीद-फरोख्त को लेकर अन्य व्यक्तियों से संपर्क होने की जानकारी भी दी गई है, जिसके संबंध में विस्तृत जांच प्रचलित है।

कानूनी कार्यवाही
थाना देवप्रयाग में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20/60/27/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की कार को सीज कर दिया गया है।
अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *