हरदोई से गुमशुदा किशोर को ऑपरेशन स्माइल टीम ने परिजनों से मिलाया ।

टिहरी | पलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून के द्वारा जारी दिशा-निर्देशो के क्रम में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में दिनांक 15.10.2024 से दिनांक 15.12.2024 तक 02 माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया गया है। जिसके परिपेक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,जनपद टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल के निर्देशन में ,अपर पुलिस अधीक्षक जेoआर जोशी महोदय के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में टिहरी गढ़वाल ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा  ऑपरेशन स्माइल टीम अभियान के तहत थाना मुनि की रेती ,आस्था पथ ,जानकी पुल में अपने जनपद के गुमशुदाओ की खोजबीन/तस्दीक की जा रही थी कि श्मशान घाट के पास एक बालक अकेला बैठा हुआ मिला जब टीम ने उससे बातचीत करना चाहा तो बालक घबरा कर जाने लगा , बालक को रोककर बात की गई तो बालक कुछ भी नहीं बता रहा था उसके मां/बाप का नंबर मांगा गया और उसके बारे में पूछा गया तो उसने बताया की में हरदोई से घूमने आया हूं बालक की तलाशी ली गई तो उसके पास मोबाइल मिला जब मोबाइल लॉक खोला और मोबाइल से बालक के पिता का नंबर निकालकर बच्चे के पिता से बात की गई और बच्चे के बारे में पूछा गया तो बच्चे के पिता ने बताया की मेरा नाम महेश गुप्ता है और शिवा मेरा बेटा है शिवा 2 दिन पहले घर से बिना बताए कही चला गया था और काफी खोजबीन करने पर भी नहीं मिला बालक शिवा के पिता ने बताया की मुझे भी पैरालाइज हो रखा है मेरा एक हाथ वा पैर काम नही करता । टीम द्वारा बताया गया की आपका बेटा ऋषिकेश में हमारे पास है और सुरक्षित है आप अपने बेटे को आकर ले जा सकते है बच्चे की पिता ने बोला की सर हम तुरंत हरदोई से निकल रहे है आप हमारे बच्चे का ख्याल रखना शाम 6 बजे बजे जैसे ही बच्चे की माता जी मुनि की रेती आई अपने बच्चे को देखकर उसका खुशी का ठिकाना नहीं रहा,बच्चे को उनके सुपुर्द किया गया है |

*बच्चे का विवरण निम्नवत है (1) शिवा S/0 महेश गुप्ता R/0 ललतापुरवा मोहल्ला शिवपाल जनपद हरदोई यूपी
आयु 17 वर्ष।
आप्रेशन स्माइल टीम जनपद टिहरी गढ़वाल (1) टीम प्रभारी S.I श्री अनिरुद्ध मैठाणी। (1)हेड कांस्टेबल अनिल कुमार (2) हेड कांस्टेबल भरत धनई (3) हेड कांस्टेबल निशांत रमोला। L/c इंदु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *