आगामी दीपावली एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत नरेंद्रनगर पुलिस द्वारा गजा क्षेत्र में होटल संचालकों, व्यापार मण्डल एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ की गई गोष्ठी।

टिहरी |  त्योहारी सीजन के दृष्टिगत घनसाली पुलिस द्वारा आज घनसाली बाजार स्थित ज्वेलर्स की दुकानों पर सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें दुकानों के सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था एवं कर्मचारियों का सत्यापन किया गया । इसी क्रम में कीर्तिनगर पुलिस द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, किलकिलेश्वर चौरास में साइबर अपराध जागरूकता, नशा मुक्त युवा अभियान, यातायात नियमों एवं महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी छात्राओं को प्रदान की गई । आगामी दीपावली पर्व एवं अन्य त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न स्तरों पर सुरक्षा, जागरूकता एवं सहयोगात्मक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं ।  इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रनगर द्वारा आज गजा क्षेत्रान्तर्गत व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, होटल संचालकों एवं अन्य स्थानीय नागरिकों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई ।  गोष्ठी में आगामी त्योहारों के अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

सभी व्यापारियों एवं होटल संचालकों को निर्देशित किया गया कि—

दुकानों को निर्धारित स्थलों पर ही लगाने एवं वाहनों की पार्किंग निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

पटाखों की दुकाने केवल उपजिलाधिकारी की अनुमति प्राप्त कर ही निर्धारित स्थानों पर लगाई जाएं।

बाहरी राज्यों/जनपदों से आने वाले पर्यटकों का होटल में ठहरने से पूर्व उचित पहचान पत्र की छायाप्रति प्राप्त कर उसका रिकॉर्ड रजिस्टर में अंकित करें।

होटल एवं रिजॉर्ट्स में कार्यरत सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।

सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं संचालकों द्वारा पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। गोष्ठी सौहार्दपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान

इसके अतिरिक्त चौकी अंजनीसैण पर अ.उ.नि. जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पट्टी पौड़ीखाल एवं लामणीधार क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रहरियों को त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षा, नशा उन्मूलन, यातायात व्यवस्था एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया तथा अपने-अपने ग्राम क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

जनपद पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आगामी त्योहारों को सभी नागरिक शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा के माहौल में मनाएं।

टिहरी गढ़वाल पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *