मुख्य अग्निशमन अधिकारी, टिहरी गढ़वाल द्वारा किया गया फायर स्टेशन नई टिहरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण ।

टिहरी | मुख्य अग्निशमन अधिकारी, टिहरी गढ़वाल संजीवा कुमार महोदय द्वारा फायर स्टेशन, नई टिहरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया । परेड में उपस्थित कार्मिकों द्वारा निर्धारित एवं साफ-सुथरी वर्दी धारण की गयी थी। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर उपलब्ध समस्त अग्निशमन वाहनों/मशीनों का भौतिक निरीक्षण किया गया ।

तत्पश्चात स्टेशन परिसर, वाचरूम, FS कार्यालय, स्टोर तथा स्टेशन मैस का निरीक्षण कर स्टेशन पर उपलब्ध रेस्क्यू/आपदा उपकरणों को कार्मिकों से बारी-बारी से स्टार्ट करवाया गया। वाचरूम में स्थापित संचार उपकरण कार्यशील दशा में पाये गये। इसके उपरांतद्वारा FS कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया गया। जिसमें समस्त अभिलेख अद्यावधिक पाए गए।

फायर स्टेशन में नियुक्त महिला/पुरुष फायरमैनों को मासिक टास्क के अनुसार फायर/रेस्क्यू उपकरणों की नियमित संचालन की जानकारी दिए जाने एवं स्टेशन पर उपलब्ध अग्निशमन वाहनों/मशीनों/उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा में रखे जाने हेतु प्रभारी/अग्निशमन अधिकारी नई टिहरी को निर्देशित किया गया।

तदोपरान्त कार्मिकों से उनके सुझाव एवं व्यक्तिगत/ विभागीय समस्याओं के बारे मे पूछा गया तो किसी भी कर्मी द्वारा कोई समस्या व्यक्त नहीं की गई साथ ही प्रभारी/अग्निशमन अधिकारी फायर स्टेशन नई टिहरी को निर्देशित किया कि किसी कर्मी की कोई समस्या होने पर समयबद्ध निस्तारण किया जाय।

समस्त कार्मिकों को फायर/रेस्क्यू की घटना घटित होने पर घटनास्थल में सदैव पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) को धारण करने तथा अपनी ड्यूटी सतर्कतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत प्रभारी /अग्निशमन अधिकारी नई टिहरी को फायर स्टेशन नई टिहरी क्षेत्रअंतर्गत भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर व्यापार मंडल आदि सम्बंधित से समन्वय स्थापित कर अग्निशमन वाहन के आवागमन हेतु पर्याप्त मार्ग की व्यवस्था करवाने के साथ-2 फायर स्टेशन पर अधिक से अधिक जनशक्ति बनाए रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *