थाना लम्बगाँव पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों को किया गया साइबर अपराधों महिला सुरक्षा बाल अपराध एवं नए कानूनों के संबंध में जागरूक ।

टिहरी |  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल द्वारा जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिए गए हैं । इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना लम्बगाँव पुलिस द्वारा आज थाना क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया । क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों जैसे डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वीडियो कॉलिंग, फिशिंग लिंक, बैंकिंग फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग आदि तरीकों से भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फँसाकर ठगी कर रहे हैं । थाना लम्बगाँव पुलिस द्वारा उपस्थित जनसमूह को साइबर अपराधों से बचाव हेतु वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से जानकारी दी गई, ताकि लोग वास्तविक घटनाओं को देखकर सतर्क रहें। साथ ही नागरिकों को यह भी बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कॉल या लिंक पर विश्वास न करें, अपने बैंक विवरण, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें ।  पुलिस टीम ने उपस्थित जनों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड जैसी कोई घटना घटित होती है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के टोल-फ्री नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर सूचना दें, जिससे समय रहते कार्यवाही की जा सके ।  थाना लम्बगाँव पुलिस द्वारा ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखा जा सके और जनपद में सुरक्षित डिजिटल वातावरण का निर्माण हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *