36 खोए हुए मोबाइलों को टिहरी पुलिस अब तक कर चुकी है बरामद |

टिहरी | वर्तमान में प्रचलित CEIR पोर्टल के माध्यम से थाना क्षेत्र में गुम हुए मोबाइलों की रिकवरी अभियान के अंतर्गत आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल, के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल तथा क्षेत्राधिकारी महोदया टिहरी एवं नरेंद्र नगर के निर्देशन में सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया था उसी क्रम में थाना मुनि की रेती, थाना चंबा, थाना हिंडोलाखाल, थाना कैंपटी एवं थाना घनसाली पर माह अक्टूबर व नवंबर में गुम हुए 36 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को लौटाया गया

जिसमें से 24 फोन थाना मुनि की रेती द्वारा
04 फोन थाना चंबा द्वारा
02 फोन थाना हिंडोलाखाल द्वारा
02 फोन थाना घनसाली द्वारा
04 फोन थाना कैंपटी द्वारा
खोजकर मोबाइल स्वामियों को लौटाए गए।

मोबाइल स्वामी द्वारा अपने मोबाइल फोन पाकर पुलिस का आभार प्रकट किया गया तथा भूरि–भूरि प्रशंसा की गई। गुम हुए मोबाइल को तलाश करने का अभियान अभी जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *