मुनिकीरेती |
पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढवाल के निर्देशानुसार जनपद मे वृहद स्तर पर सड़क सुरक्षा एंव यातायात नियमों का पालन करने सम्बन्धी जागरूकता अभियान चलाए जाने के क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात, के पर्यवेक्षण में उ0नि0 यातायात अनिल सिंह द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज तपोवन मुनिकी रेती टिहरी गढ़वाल में जागरुकता अभियान चलाया गया । छात्र/छात्राओं को जूनियर ट्रैफिक फोर्स के अंतर्गत यातायात नियमों का पालन कराने और ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान किया गया । विद्यालय स्टाफ एंव छात्रों को यातायात नियमों / सकेंतो के बारे में जानकारी दी गयी तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु उपाय, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, खतरनाक तरीके/ जिकजैक तरीके से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, दुपहिया वाहन में दो सवारी से अधिक न बैठाने और नशे का सेवन न करने, गुड सेमेरिटन स्कीम की जानकारी देकर, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199A के तहत यदि नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके माता-पिता या संरक्षक को मा0 न्यायालय द्वारा दंडित किया जा सकता है, जिसमें 3 साल तक की सजा और 25,000 रुपये तक का जुर्माना के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए जागरुक किया गया । सभी छात्रों डायल 112 के संबंध में जानकारी देकर, किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में उक्त हेल्पलाइन नंबर को डायल करने की अपील भी की गई । यातायात जागरुकता अभियान मे कुल 60 छात्र छात्रो एंव 05 अध्यापकों द्वारा प्रति भाग किया गया
ट्रैफिक पुलिस द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज तपोवन मुनिकीरेती में चलाया गया जागरुकता अभियान ।
















Leave a Reply