टिहरी कप्तान आयुष अग्रवाल के कड़े निर्देशों पर जनपद के हर छोर में चल रहा है सघन चेकिंग अभियान ड्रंकन ड्राइव/ओवरलोडिंग में अभियान चलाकर एक बस सहित किए गए 14 वाहन सीज ।

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद के सभी थानाध्यक्षों को ड्रंकन ड्राइव वालों के खिलाप कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं । उसी क्रम में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के अभियान के दृष्टिगत रात्रि में दिनांक 16.11.2024 को थाना मुनि की रेती क्षेत्र में विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों पर ड्रंकन ड्राइव, तेज गति से वाहन चलाने वाले तथा ओवरलोडिंग करने वाले चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया । देर रात्रि में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर वाहनों को सीज किया गया। जिसमें 04 बड़े वाहन तथा 07 छोटे वाहन सीज किए गए। इसके अतिरिक्त एक बस सहित तीन ओवरलोडिंग वाहनों को सीज किया गया । एक बस में वाहन चालक द्वारा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर बस संख्या UP 78 DN 2953 को सीज किया गया। जिसमें 52 सवारी के स्थान पर 76 स्कूल छात्र-छात्राएं बैठी थी। उक्त हरिद्वार से मुनि की रेती आ रही थी। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

“साथ ही”
थाना थत्यूड़़ पुलिस द्वारा लगातार थाना थत्यूड़ क्षेत्र में अलमस बैंड, सुवाखोली,उत्तरकाशी राजमार्ग पर रात्री चैकिंग की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *