क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर वरिष्ठ नागरिकों संग भेंट कर जानी कुशलक्षेम देवप्रयाग पुलिस द्वारा भी देवप्रयाग क्षेत्र में भ्रमण कर साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया ।

टिहरी | क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर द्वारा चौकी आगरा खाल क्षेत्र के ग्राम हिंडोला खाल एवं सोनी ग्राम में जाकर वहाँ निवासरत वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय ने ग्रामवासियों, विशेषकर वरिष्ठ एवं अकेले निवासरत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उनकी कुशलक्षेम जानी और आवश्यकतानुसार उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया । इसी क्रम में देवप्रयाग पुलिस द्वारा भी थाना क्षेत्रांतर्गत वरिष्ठ नागरिकों एवं एकल निवासियों से संपर्क स्थापित कर उनका हाल-चाल जाना गया। पुलिस टीम ने सभी नागरिकों को यह भरोसा दिलाया कि पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

साथ ही, उपस्थित लोगों को साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को यह समझाया गया कि—

किसी भी अज्ञात कॉल या मैसेज पर अपनी व्यक्तिगत/बैंकिंग जानकारी साझा न करें । संदिग्ध लिंक या ऐप डाउनलोड न करें । यदि कोई साइबर ठगी से संबंधित घटना घटित होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में संपर्क करें । समय-समय पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें । पुलिस का उद्देश्य है कि समाज के वरिष्ठ एवं एकल नागरिक सुरक्षित, निश्चिंत एवं आत्मविश्वास के साथ अपना जीवनयापन कर सकें तथा किसी भी प्रकार की ठगी या अपराध से सुरक्षित रहें । टिहरी गढ़वाल पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने आस-पास निवासरत वरिष्ठ नागरिकों का विशेष ध्यान रखें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *