टिहरी | क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर द्वारा थाना नरेंद्र नगर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्व
प्रथम क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, आगंतुक कक्ष/महिला डेस्क, CCTNS कक्ष, थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया | क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा थाना हाजा के अस्लाहों एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया तथा आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गयी । क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा थाना के अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा माल मुक़दमाती, मुकदमाती वाहनों एवं अन्य मालों का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण कराने की हिदायत की गई । थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर समस्याएं सुनी गई व निस्तारण के लिए बताया गया । आपदा के दृष्टिगत आपदा उपकरणों का कार्यशील अवस्था में रखने एवं अधिकारी कर्मगणों को सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षकसंजय मिश्रा, उ0नि0 डी पी काला एवं थाने पर मौजूद समस्त कार्मिक मौजूद रहे ।
क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर द्वारा किया गया थाना नरेंद्र नगर का अर्धवार्षिक निरीक्षण |
















Leave a Reply