टिहरी |
आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर महोदय के पर्यवेक्षण में वाहन चालकों द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने के विरुद्ध अभियान चलाते हुए थाना हाजा से टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया । वाहन चैकिंग के दौरान चौकी प्लासडा बेरियर पर वाहन संख्या UK 14 K 1880 (स्कूटी) का चालक जो शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन को लहराते हुए चला रहा था, को रोककर चेक किया, जिसके मुंह से तीव्र शराब की बू आ रही थी । चालक का सरकारी अस्पताल से श्वास परीक्षण कर शराब के सेवन करने की पुष्टि होने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत ड्रंकन ड्राईव की धाराओं में गिरफ्तार कर, वाहन को मौके पर ही सीज किया गया । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त- विजयपाल राणा पुत्र पदम सिंह राणा उम्र 43 वर्ष निवासी पोखाल कोटी जाखधार थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल। हाल रामचंद्र पोखरियाल परचून वाले आशा प्लांट छिदरवाला जनपद देहरादून, उम्र 48 वर्ष ।
मोटर वाहन अधिनियम की धारा 3/181,129,/194(D) 39/192, 177,179(1) 184, 185, 202, 207 MVACT) में चालान किया गया।
















Leave a Reply