टिहरी | देवप्रयाग में बछेलीखाल पॉलिटेक्निक कालेज में तथा मुनि की रेती में OIMT कॉलेज में नशा मुक्त, साइबर क्राइम, महिला व बालको संबंधित अपराध एवं यातायात नियमों से संबंधित विषयों पर चलायि गई पुलिस पाठशाला कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं एवं अध्यापगणो को साइबर क्राइम, महिला व बाल अपराध, पॉक्सो एवं नशा जैसे गंभीर अपराधों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। फाइनेंशियल फ्रॉड, महिला एवं बालकों से संबंधित अपराध, पॉक्सो एवं अन्य अपराधों पर संबंधित टोल फ्री नंबरों यथा:– 1930, 1090, 112 पर सूचना देने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया । जन-जागरुकता कार्यक्रम में दोनों जगहों पर लगभग 300 छात्र-छात्राओं मय अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। देवप्रयाग में संस्थान की प्रधानाचार्य नर्मदा सिंह एवम अध्यापकगणो द्वारा पुलिस जागरूकता कार्यक्रम को लेकर पुलिस विभाग का धन्यवाद प्रकट किया | देवप्रयाग में so लखपति बुटोला तथा मुनि की रेती में si दीपिका तिवारी के नेतृत्व में जनजागरूकता कार्य क्रम चलाए गए ।
देवप्रयाग पुलिस और मुनि की रेती पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में स्कूलों में चलाया गया जन जागरूकता कार्यक्रम |
















Leave a Reply