टिहरी |
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल द्वारा जनपद में माह थाना दिवस आयोजित किए जाने के निर्देश निर्गत किए गए थे। उपरोक्त आदेशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में थाना मुनि की रेती पर थाना क्षेत्र के सीएलजी मेंबर, विभिन्न यूनियन तथा आम जन के साथ थाना दिवस के अंतर्गत समस्याओं की जानकारी ली गई जिसके अंतर्गत :-
1- मधुबन आश्रम के पास ई रिक्शा तथा ई ऑटो द्वारा अनावश्यक रूप से खड़े होने के कारण जाम की समस्या के संबंध में अवगत कराया गया। इसके संबंध में यातायात पुलिस की नियुक्ति कर समस्या का निराकरण किया जाएगा।
2- आस्था पथ तथा विभिन्न घाटों पर नशा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाने हेतु और अवगत कराया गया। उपरोक्त संबंध में संबंधित चौकी प्रभारी को इस ओर सतर्क दृष्टि रख कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।
3- तपोवन बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा सत्यापन की कार्रवाई किए जाने हेतु अवगत कराया गया। इस संबंध में सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
4- मुनि की रेती क्षेत्र के घाटों पर बच्चों के द्वारा फूल बेचे जाने के समस्या बताई गई। इस पर फूल बेचने वाले बच्चों के परिजनों को चिन्हित कर प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाएगी।
5- वार्ड नंबर 11 ढाल वाला में नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाए जाने हेतु अवगत कराया गया। इस पर संबंधित चौकी प्रभारी को टीम बनाकर कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा प्रभावी गश्त किए जाने के निर्देश दिए गए।
उपरोक्त कार्यक्रम में समस्याओं का निराकरण किया जाने हेतु क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर द्वारा आश्वासन दिया गया। थाना दिवस के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती प्रदीप चौहान, यातायात निरीक्षक उमा दत्त सेमवाल, वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश चंद्र पांडे तथा समस्त चौकी प्रभारी गण उपस्थित रहे। उपरोक्त कार्यक्रम में करीब 55 व्यक्ति सम्मिलित रहे।
















Leave a Reply