ऑपरेशन कालनेमी के तहत फर्जी आईएएस बनकर धोखाधड़ी करने वाले को कैंपटी पुलिस ने प्रयागराज में दबोचा ।

टिहरी | अभियुक्त द्वारा खुद को जॉइंट मजिस्ट्रेट चंपावत बताकर वादी अभिषेक गोस्वामी से डेढ़ लाख रुपए से अधिक व एक मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी , धोखाधड़ी से प्राप्त कर लिया गया था । आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में कोतवाली कैम्पटी पुलिस द्वारा कोतवाली कैम्पटी वादी अभिषेक गोस्वामी पुत्र राजकुमार निवासी सुपर टेक इको बिलेड़(1) ग्रेटर नोएड़ा वेस्ट उ0प्र0 द्वारा दर्ज अभियोग मु0अ0सं0- 62/2025 धारा 318(4)/204 बीएनएस बनाम शशि चन्द से सम्बन्धित अभियुक्त शशि चन्द उर्फ शशि चन्द प्रजापति पुत्र स्वामी नाथ निवासी सराय शेरखा पो0ओ0 जमताली थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ हाल किरायेदार मकान मालिक दीपक पुत्र अवध नारायण लाल निवासी 82/2 हरवारा थाना धूमगंज जिला प्रयागराज उ0प्र0 उम्र 31 वर्ष को मुकदमा उपरोक्त के विवेचक उ0नि0 शिवराम द्वारा मय हमराही मय हमराहियान के थाना धूमगंज जनपद प्रयागराज से समय 23.00 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा । अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म का पेशेवर अपराधी है, व फर्जी आई0ए0एस0 अधिकारी बन कर लोगों से ठगी करता है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई अभियोग पंजीकृत है ।

अभियुक्त का नाम पता
– शशि चन्द उर्फ शशि चन्द प्रजापति पुत्र स्वामी नाथ निवासी सराय शेरखा पो0ओ0 जमताली थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ हाल किरायेदार मकान मालिक दीपक पुत्र अवध नारायण लाल निवासी 82/2 हरवारा थाना धूमगंज जिला प्रयागराज उ0प्र0 उम्र 31 वर्ष गिरफ्तार

आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0- 600/2013 धारा 419,420,467,468,471,170 भा0द0वि0 कोतवाली धुमनगंज जनपद प्रयागराज उ0प्र0

2. मु0अ0सं0- 612/2013 धारा 3/25/30 आर्म्स एक्ट कोतवाली धुमनगंज जनपद प्रयागराज उ0प्र0

3. मु0अ0सं0- 709/2014 धारा 42 प्रिजन एक्ट कोतवाली नैनी जनपद प्रयागराज उ0प्र0

4. मु0अ0सं0- 50/2018 धारा 406,419,420 भा0द0वि0 कोतवाली सरायनाथ जनपद प्रयागराज उ0प्र0

5. मु0अ0सं0- 587/2019 धारा 419,420,467,468, भा0द0वि0 कोतवाली घूरपुर जनपद प्रयागराज उ0प्र0

6. मु0अ0सं0- 588/2019 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम कोतवाली घूरपुर जनपद प्रयागराज उ0प्र0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *