थाना चंबा द्वारा वाहन चोरी का खुलासा शातिर दो वाहन चोर गिरफ्तार चंबा पुलिस ने दिन रात एक कर दोनों चोरों को स्कूटी सहित पकड कर पहुंचाया हवालात |

टिहरी | थाना मुनिकीरेती पर वादी आशीष डॉभाल पुत्र राम प्रसाद निवासी- थान गांव थाना चंबा देहरादून द्वारा साबली मुख्य सड़क के पास से स्कूटी न0 UK09B 1284 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 29/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 नवीन चौकी प्रभारी नागनीं के सुपुर्द की गयी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी, क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में उक्त धटना के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष चंबा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा धटनास्थल और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे । उक्त संदिग्ध व्यक्ति के सम्बन्ध में गहन पतारसी सुरागरसी करते हुये मुखबिर की सूचना पर मसूरी रोड से दोनों अभि0 को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया । अभियोग में धारा 317(2) BNS की बढोतरी की गयी।अभि0 दोनों उपरोक्त शातिर किस्म का अपराधी है। जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है | दोनों अभियुक्तों को रिमाण्ड हेतु न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

➡नाम पता अभि0
1-लक्ष्मण नकोटी पुत्र बीरेन्द्र सिंह निवासी- ग्राम नवा गांव सत्यों थाना चंबा जिला टिहरी उम्र 21 वर्ष
2- राहुल पुत्र प्यार चंद्र निवासी मांझ गांव सत्यों थाना चंबा जिला टिहरी उम्र 24 वर्ष
➡बरामदगी
स्कूटी UK-09B-1284

आपराधिक इतिहास अभि0
मु0अपराध संख्या -29/2025 धारा 303 BNS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *