टिहरी | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के देवभूमि को नशामुक्त (ड्रग फ्री उत्तराखंड) किए जाने के अभियान के अंतर्गत आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार जनपद को नशामुक्त करने हेतु जनपद टिहरी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर महोदय के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार जनपद में चैकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं । इसी क्रम में में थाना नरेन्द्रनगर एवं CIU की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया था । पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा संध्या कालीन चैकिंग के दौरान अभियुक्त 01- जुबैर पुत्र मुकरीम उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम ताताहेड़ी थाना गंगोह जनपद साहरनपुर
02- सलमान पुत्र शमशाद निवासी उपरोक्त उम्र-24 वर्ष निवासी उपरोक्त अवैध रूप से स्मैक की तस्करी करते हुये नरेन्द्र नगर क्षेत्र में गुजराड़ा डागर तिराहा के पास रात्रि 22:45 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से करीब 55.40 ग्राम अवैध स्मैक मोटर साइकिल से परिवहन करते हुए,बरामद हुई । अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
अभियुक्त गणों द्वारा सहारनपुर से स्मैक लाकर पहाड़ी क्षेत्रों में बेचने के लिए ले जायी जा रही थी । पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त
01- जुबैर पुत्र मुकरीम उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम ताताहेड़ी थाना गंगोह जनपद साहरनपुर ।
अभियुक्त जुबेर थाना नकुड़ जिला सहारनपुर से पूर्व में भी NDPS में जेल जा चुका है
02- सलमान पुत्र शमशाद निवासी उपरोक्त उम्र-24 वर्ष पता उपरोक्त
बरामदगी विवरण
1- 55.40 ग्राम स्मैक मय मोटर साइकिल
















Leave a Reply