टिहरी | सुरकंडा माता मंदिर कद्दूखाल चंबा की सुरक्षा प्रबन्धन हेतु
पुलिस व इंटेलिजेंस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से सुरकंडा माता मंदिर समिति के पदाधिकारी/सदस्यों के साथ मंदिर परिसर की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
जिसमें मंदिर समिति के साथ गोष्ठी में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई ।
मंदिर परिसर में भीड़ के दबाव व यातायात व्यवस्था को बनाने हेतु ठोस प्लान बनाया जाएगा ।
मंदिर समिति को भीड़/ यातायात प्रबंधन हेतु पुलिस के साथ कोऑर्डिनेशन करने हेतु बताया गया ।
मंदिर परिसर में लाउडस्पीकर की व्यवस्था करने हेतु बताया गया।
मंदिर परिसर में CCTV कैमरे लगाने हेतु बताया गया।
संदिग्ध व्यक्ति पर नज़र आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करे ।
बाहर से आने वाले व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन किया जाएगा ।
भीख मांगने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी ।
मंदिर मार्ग पर होने वाले अतिक्रमण को हटाया जाएगा ।
मंदिर परिसर में इलेक्ट्रिक तारों को सुव्यवस्थित रखने हेतु बताया गया ।।
प्रसाद की दुकानें को व्यवस्थित किया जाएगा ।
मंदिर परिसर में आने-जाने वाले रास्ते में निकासी की अच्छी व्यवस्था की जाएगी ।
मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि में रेलिंग लगाने हेतु बताया गया है
।
मंदिर समिति में स्वयं सेवकों कि पहचान हेतु पहचान चिह्न देने हेतु मंदिर समिति को बताया गया ।
अत्यधिक भीड़ होने पर मंदिर के पीछे मैदान को ख़ाली रखा जाएगा ।
मदिर समिति व चंबा पुलिस का व्हॉट्स एप ग्रुप बनाया जाएगा जिससे सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा सके ।
उक्त गोष्ठी में सुरकंडा मंदिर समिति व पुलिस की ओर से क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा, के अलावा सोनिया डीसीआईओ (आईबी),दिलबर नेगी थानाध्यक्ष चंबा अमित कुमार (आरआई) , जितेन्द्र भण्डारी इंस्पेक्टर वायरलेस, रवि कुमार एसआई थाना चम्बा ,जितेंद्र सिंह नेगी (अध्यक्ष) मंदिर समिति कमल सिंह( सचिव)
प्रबंधक व मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे ।
















Leave a Reply