टिहरी | विदाई समारोह में आयुष अग्रवाल, SSP टिहरी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
सुरेंद्र सिंह 01-03-1986 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे तथा अपनी दीर्घकालीन स्वच्छ व सराहनीय सेवा के आधार पर 07-10-2021 को मुख्य आरक्षी चालक के पद पर पदोन्नत हुए। तथा दिनांक 21/03/2023 को अपर उप निरीक्षक चालक के पद पर पदोन्नत हुए।
सुरेंद्र सिंह अपने 39 वर्ष 04 माह के दीर्घ कालीन सेवाकाल के दौरान 07-10-2021 से इस जनपद में नियुक्त हुए । जो कि आज दिनांक 31-07-2025 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं ।
कुंदी लाल जी 19-05-1984 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे तथा अपनी दीर्घकालीन स्वच्छ व सराहनीय सेवा के आधार पर 16-07-2016 को मुख्य आरक्षी ना0पु0 के पद पर पदोन्नत हुए। तथा दिनांक- 17 -11-2022 को अपर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए।
कुंदी लाल जी अपने 41 वर्ष 02 माह के दीर्घ कालीन सेवाकाल के दौरान 14-06-1995 से इस जनपद
में नियुक्त हुए। जो कि आज दिनांक 31-07-2025 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं ।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह में
जे0आर0 जोशी अपर पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल एवं पुलिस कार्यालय में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
SSP महोदय द्वारा इनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनको सपरिवार स्वस्थ्य रहने व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी, तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्यओं/सहायता आदि के सम्बन्ध में निःसंकोच अवगत कराये जाने के सम्बन्ध में बताया गया |
















Leave a Reply