टिहरी | आयुष अग्रवाल SSP टिहरी गढ़वाल द्वारा VC के माध्यम से त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2025 पंचायत चुनाव की मतगणना में लगे पुलिस फोर्स को VC के माध्यम से ब्रीफ किया गया । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में जनपद टिहरी गढ़वाल में 09 विकासखंडों में होने वाली मतगणना में लगे सभी क्षेत्राधिकार एवं सभी थाना प्रभारियों को महोदय के द्वारा ऑनलाइन ब्रीफ किया गया । SSP द्वारा बताया गया कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने विकास करो में जहां मतगणना होनी है वहां पर नियोजित पुलिस बल को दोनों पालियों में अलग-अलग ब्रीफ करेंगे तथा सभी को उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी देंगे ।
SSP द्वारा दिशा निर्देश दिए गए कि
मतगणना स्थल पर ज्वलनशील पदार्थ ( बीड़ी, सिगरेट ,माचिस लाइटर इत्यादि )एवं मोबाइल फोन का प्रवेश वर्जित रहेगा ।
मतगणना स्थल पर आने वाले कार्मिक सड़क पर आड़े तिरछे वाहन खड़ा नहीं करेंगे व पुलिस द्वारा निर्धारित पार्किंग में ही अपने वाहन खड़ा करेंगे ।
ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर रखेंगे ।
मतगणना स्थल पर अधिकृत पास होने पर ही पार्टी /मतगणना एजेंटों को प्रवेश दिया जाएगा ।
जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रभारियों को उनके लिए निर्धारित किए गए स्थान पर ही बैठाया जाए।
मीडिया कर्मियों को प्रशासन द्वारा प्रदत्त पास होने की स्थिति में ही मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विजय जुलूस की अनुमति नहीं दी गई है इस बात को सुनिश्चित कर लिया जाय।
इस मौके पर पुलिस कप्तान द्वारा सभी प्रत्याशियों से धैर्य बनाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस सहयोग की अपील की गई है।
उक्त वीसी में जे 0आर0 जोशी अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी, सीओ टिहरी ओशिन जोशी, co चंबा महेश लखेड़ा, अग्नि शमन अधिकारी संजीवा कुमार आदि मौजूद रहे ।
















Leave a Reply