यातायात पुलिस द्वारा मुनिकी रेती क्षेत्रान्तर्गत स्कूली छात्र छात्राओं एंव जूनियर ट्रैफिक फोर्स के साथ मिलकर जनजागरुकता अभियान चलाया गया |

टिहरी | पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टि0ग0 के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण मे यातायात पुलिस द्वारा मुनिकी रेती क्षेत्रान्तर्गत तपोवन तिराहा पर राजकीय इण्टर कॉलेज तपोवन के छात्रों एंव जूनियर ट्रैफिक फोर्स के साथ जनजागरुकता अभियान चलाया गया । जागरुकता अभियान के अन्तर्गत यात्रियों एंव आम जनमानस को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया तथा वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तीन सवारी से बचने और ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने जैसे नियमों की जानकारी प्रदान की गयी | स्कूली छात्रों द्वारा उक्त प्रकार से आम जनता एंव वाहन चालकों को सडक सुरक्षा एंव यातायात नियमों की जानकारी प्रदान किये जाने सम्बन्धी कार्यक्रम की आम जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *