टिहरी | आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
,जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा गुम हुए मोबाईल फोनों की रिकवरी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवप्रयाग पुलिस के CCTNS कर्मचारी कांस्टेबल संदीप कुमार द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से तथा C.I.U टीम, टिहरी गढ़वाल की मदद से 04 मोबाईल फोन बरामद कर मोबाईल स्वामियों को वापस लौटाए गए। गौरतलब है कि बरामद मोबाइलों की कीमत ₹ 87,000/- के आस-पास है ।
बरामद मोबाईल फोन के विवरण।
(01) सरफराज निवासी मंगलौर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार, Vivo ₹ 38,000/–
(02) मीनाक्षी देवी पत्नी पवन सिंह निवासी ग्राम भटकोट पोस्ट ऑफिस खरसाडी, थाना देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल। Samsung, ₹ 15,000/–
(03) राहुल भंडारी पुत्र गजेंद्र सिंह भंडारी निवासी चमोली गढ़वाल हाल निवासी नवयुगा रेलवे कंपनी पंतगांव, देवप्रयाग। Redmi, ₹ 19,000/–
(04) प्रवीन पुंडीर पुत्र जगत सिंह पुंडीर निवासी ग्राम ग्वारी सिलवाडी, पट्टी बडियारगढ़, टिहरी गढ़वाल। Samsung, ₹ 15,000/–
इसी प्रकार कोतवाली कीर्तिनगर द्वारा खोये हुए 03 मोबाइल को जिनकी कीमत लगभग 50,000 रुपये आँकी गयी बरामद कर उनके स्वामियो के चेहरों पर लौटाई खुशी
अपने गुम मोबाईल फोन वापस पाकर मोबाईल स्वामियों द्वारा टिहरी पुलिस का हृदय से आभार जताया गया।
नोट- अब तक माह अक्टूबर से नवम्बर तक गुम हुए 25 मोबाइल फ़ोन को टिहरी पुलिस ने बरामद कर उनके स्वामियों को लौटा चुकी है।
















Leave a Reply