टिहरी पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को जनपद देहरादून से किया गया गिरफ्तार ।

टिहरी | आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल, द्वारा जनपद में वांछित अभि0/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है उसी के क्रम में । अपर पुलिस अधीक्षक , टिहरी गढ़वाल के निर्देशन, एवं क्षेत्राधिकारी , टिहरी गढ़वाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी के नेतृत्व में वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्त संदीप पंवार पुत्र शोबन सिंह पंवार निवासी ग्राम तिवाड़़ गांव उम्र 35 वर्ष को मुकदमा अपराध संख्या 15/2024 धारा 420 467 468 471 120 बी आईपीसी में नामजद आरोपी है । अभि0 द्वारा अपने सहकर्मी अभियुक्त प्रवीण कुमार के साथ मिलकर षड्यंत्र रचकर अवैध रूप से सरकारी धनराशि प्राप्त करने के आशय से कूट रचित पत्र तैयार कर अपर जिला अधिकारी महोदय टिहरी गढ़वाल के फर्जी हस्ताक्षर कर भुगतान करने हेतु बैंक में देना प्रकाश में आया है । उक्त अभियुक्त को अठूर वाला चौक नंबर तीन के प्रॉपर्टी डीलिंग ऑफिस से समय 14:10 बजे को गिरफ्तार किया गया । अभि0 को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

नाम पता वांछित अभियुक्त
संदीप पंवार पुत्र शोबन सिंह पंवार ग्राम तिवाड़ गांव पटी जुआ थाना नई टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 35 वर्ष हाल पता- मकान नंबर 3 अठूर वाला सोनार गांव वार्ड नंबर 9 थाना डोईवाला जनपद देहरादून ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *