एक पेड़ माँ के नाम” हरेला पर्व पर टिहरी पुलिस ने पुलिस लाइन चंबा में किया वृक्षारोपण ।

टिहरी | आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस

अधीक्षक ने बताया कि “हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति यदि खुशी के अवसर पर एक पौधा लगाए, तो हम भावी पीढ़ियों को शुद्ध पर्यावरण का उपहार दे सकते हैं ।

जनपद टिहरी के सभी थाना, चौकियों फायर सर्विस एवं पुलिस कार्यालय परिसरों में वृक्षारोपण कर पुलिस कर्मियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया ।

इस वृक्षारोपण अभियान में पुलिस लाइन चंबा एवं पुलिस कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई गई,

वृक्षारोपण के अंतर्गत मुख्यतः फलदार एवं औषधीय पौधों को प्राथमिकता दी गई, जिसमें अमरूद, आंवला, नींबू, पीपल, बड़, गुलमोहर एवं औषधीय पौधे लगाए गए। पुलिस लाइन के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाइन चंबा में भी सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया।

टिहरी पुलिस का यह पर्यावरणीय प्रयास न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में सराहनीय कदम है, बल्कि समाज में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रबल करता है |

इस अवसर पर CO टिहरी ओशिन जोशी, महेश लखेड़ा CO चंबा अमित कुमार प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन चंबा, एवं पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय के कार्मिकों द्वारा पुलिस लाईन, चंबा में पौधरोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *