एक किलो 07 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 नशा तस्कर को लंबगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार। स्कूटी जब्त |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी द्वारा सभी

थाना प्रभारीयो को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक टिहरी के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए लंबगांव पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चौंधार तिराह पर चैकिंग के दौरान एक किलो 07 ग्राम अवैध चरस के साथ कुल 01 नशा तस्कर को समय लगभग1400 बजे मय स्कूटी के गिरफ्तार किया गया । ड्रग डिटेक्शन किट से भी बरामदा माल को चेक किया गया और चरस की पुष्टि हुई | अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा अपराध संख्या 24/25 धारा 8/20 अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
01: प्रदीप सिंह पंवार पुत्र तेज सिंह निवासी वार्ड 04, पीपल मंडी, थाना धरासू उत्तरकाशी उम्र 38 वर्ष ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *