10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ,एक अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत |

टिहरी  | जनपद टिहरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब की बिक्री व मादक पदार्थ के तस्करी की रोक थाम हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया गया है जिसमें सभी थानाध्यक्षों को अवैध नशे के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है । उपरोक्त आदेश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी चंबा महोदया के निकट पर्यवेक्षण में थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई | जिसमें अभियुक्त सुमेरु लाल पुत्र बुन्टी निवासी- ग्राम थान, थाना थत्यूड़, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र-51 वर्ष को उत्तरकाशी जाने वाले मुख्य मार्ग ग्राम थान तिराहे से लगभग 10 मीटर थान की ओर से गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना थत्यूड पर मु0अ0सं0 –19/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है ।

नाम पता अभियुक्त-
सुमेरु लाल पुत्र बुन्टी निवासी- ग्राम थान, थाना थत्यूड़, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र-51 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *