टिहरी | शिवपुरी चौकी पर राजेंद्र सिंह चौहान निवासी कर्थ गाँव ने चौकी शिवपुरी आकर सूचना दी कि एक लड़का जो कि कुछ दिन से मेरे ढाबे पर काम कर रहा है। संभवतः अपने घर से भाग कर आया है और हमे कुछ जानकारी नहीं दे रहा है । सूचना पर उक्त बालक को चौकी लाया गया तो पूछताछ करने पर बालक का नाम हनु पुत्र राजेश कुमार उम्र क़रीब 16 वर्ष निवासी न्यू गोगामाडी कालका पचंकुला हरियाणा बताया। बालक के पिता से संपर्क कर वार्ता की गई तो उक्त बालक क़रीब 01 वर्ष पूर्व घर से बिना बताए चला गया था । जिसके संबंध में थाना कालका में मु0अ0सं0:- 230/23 धारा 365 भादवि भी पंजीकृत है। उपरोक्त सम्बन्ध में उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उक्त सूचना के क्रम में गुमशुदा के सम्बन्ध में उसकी माता रीना देवी व पिता राजेश कुमार कालका से चौकी शिवपुरी आये जिस पर गुमशुदा उपरोक्त को उसके परिजन के सुपुर्द किया गया | जिनके द्वारा उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा की गई तथा आभार व्यक्त किया गया ।
हरियाणा से एक वर्ष से गायब, गुमशुदा बालक को ढूंढकर मिलाया, उसके परिजनों से उत्तराखण्ड पुलिस का जताया आभार।
















Leave a Reply