वर्ष 2025 के अंत तक ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत थाना मुनि की रेती द्वारा करीब 480 ग्राम चरस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार |

टिहरी | उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश निर्गत किए गए हैं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल व क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निर्देशन पर थाना मुनि की रेती के द्वारा तपोवन क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों तथा मादक द्रव्यों की तस्करी करने वाले चेकिंग अभियान में आकाश ठाकुर पुत्र दिनेश ठाकुर निवासी- दिरनाड त्युनी देहरादून जिला देहरादून उम्र 29 वर्ष को 480 ग्राम चरस व 4000 रू0/-रूपये नगद व 01 स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त आकाश ठाकुर द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह चरस मैं चमोली से बाबा से लाया हुंँ, जो कांवडियो को बेच कर मोटा मुनाफा कमाने के लालच मे लेकर आया था । अभियुक्त से बरामदा चरस के संबंध में थाना मुनि की रेती पर मु0अ0सं0 : 59/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को समय से न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

बरामदगी का विवरण
1. 480 ग्राम चरस कीमत करीब 01 लाख रुपए
2. चरस बेचकर कमाए गए 4000/-
3. 01 स्कूटी चरस के परिवहन करने मे प्रयुक्त
नाम पता अभि0 गण
1- आकाश ठाकुर पुत्र दिनेश ठाकुर निवासी- दिरनाड त्युनी देहरादून जिला देहरादून उम्र 29 वर्ष

आपराधिक इतिहास अभि0सुनील
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *