टिहरी पुलिस द्वारा फरार वारंटी को हरियाणा से किया गया गिरफ्तार |

टिहरी | आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में चलाए जा रहे वांछित अभि0/वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में | अपर पुलिस अधीक्षक , टिहरी गढ़वाल के निर्देशन, एवं क्षेत्राधिकारी , नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के नेतृत्व में फरार चल रहे वारंटी देवेश कुमार पुत्र किशन रघुवंशी निवासी ग्राम थेहरकी खाना गदपुरी जिला पलवल (हरियाणा) उम्र 30 वर्ष को माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नई टिहरी द्वारा वाद संख्या-1251/2018 धारा 138 NI Act में 06 माह के कारावास से दोषसिद्ध किया गया है । उक्त अभि0 को ग्राम थेहरकी जिला पलवल हरियाणा से दिनांक 11.11.24 को गिरफ्तार किया गया ।

अभि0 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नाम पता वारंटी
देवेश कुमार पुत्र किशन रघुवंशी निवासी ग्राम थेहरकी खाना गदपुरी जिला पलवल (हरियाणा) उम्र 30 वर्ष |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *