10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ, कैम्प्टी पुलिस द्वारा किया गया एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व प्रचलित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में निरोधात्मक कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कैम्पटी में नियुक्त कानि0 70 ना0पु0 मोहन सिंह द्वारा मय हमराहियान कानि0 186 ना0पु0 राजेन्द्र नेगी के दौराने क्षेत्र भ्रमण ग्राम कोडी यात्री शेड से अभियुक्त गजेन्द्र सिंह पुत्र देव सिंह निवासी ग्राम श्रीकोट, तहसील नैनबाग थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 55 वर्ष को एक प्लास्टिक की सफेद रंग की जरीकेन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना कैम्पटी पर मु0अ0सं0- 58/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनिमय बनाम गजेन्द्र सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा । विवरण निम्नवत् है ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त – गजेन्द्र सिंह पुत्र देव सिंह निवासी ग्राम श्रीकोट, तहसील नैनबाग थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 55 वर्ष

बरामदा माल का विवरण- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *