टिहरी | आरंभ होने वाले कांवड़ मेले में सुरक्षा की दृष्टि से मुनि की रेती पुलिस द्वारा नदी किनारे घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे है । राज्य में लगातार हो रही वर्षा से नदियों का जल स्तर यकायक बढ़ गया है जिस कारण पुलिस द्वारा “प्रतिबंधित क्षेत्र” के चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे है । लाउड इन हेलर के माध्यम से भी लोगों को नदी तट पर जाने से रोका जा रहा है । जल पुलिस के जवान लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों की तरफ भेज रहे हैं । इसके अतिरिक्त पुलिस दुकानदारों, होटल मालिकों से रेट लिस्ट लगाने के लिए कह रही है ताकि कांवड़ मेला के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो । SSP टिहरी आयुष अग्रवाल महोदय ने कांवड़ मेला सकुशल संपन्न करने हेतु प्रतिबद्धता जाहिर की है । बताया कि जनपद टिहरी को कांवड़ मेला के दृष्टिगत 04 सुपर जोन, 06, जोन तथा 10 सेक्टर में बांटा गया है। टिहरी पुलिस इस बार भी पूरे जोश से कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न कराएगी ।
आगामी कांवड़ मेला 2025 के दृष्टिगत मुनि की रेती में घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए |
















Leave a Reply