चोरी की बुलट मोटर साईकिल के साथ दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ।

टिहरी | थाना मुनिकीरेती पर वादी करन पुत्र पवन कुमार निवासी- 14 बीघा वार्ड नंबर 6 ढालवाला मुनिकीरेती द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध स्वयं की बुलट मोटरसाइकिल चोरी करने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रवीन रावत चौकी प्रभारी तपोवन के सुपुर्द की गयी । आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार उक्त घटना के अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चौकी तपोवन क्षेत्र से अभि0 प्रेम तोमर पुत्र सत्येंद्र कुमार निवासी- म0न0 96/1 विवेक विहार थाना पल्लवपुरम जिला मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष व अभि0 प्रभजोत पुत्र बलविंदर निवासी-रुड़की रोड पाक के पास कृष्णा नगर थाना पल्लवपुरम मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभि0गण के कब्जे से ROYAL INFIELD HUNTER BULLET MOTERCYCLE बरामद हुई।अभि0गण शातिर किस्म का अपराधी है। अभि0 गण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभि0 गण को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
➡ नाम पता अभियुक्तगण:-                                 1- प्रेम तोमर पुत्र सत्येंद्र कुमार निवासी- म0न0 96/1 विवेक विहार थाना पल्लवपुरम जिला मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष                                             2-प्रभजोत पुत्र बलविंदर निवासी-रुड़की रोड पाक के पास कृष्णा नगर थाना पल्लवपुरम मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष
➡ बरामदगी विवरण
1-  ROYAL INFIELD HUNTER BULLET MOTERCYCLE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *