टिहरी | पुलिस मुख्यालय द्वारा हुडदंग करने वाले रैश ड्राइविंग, वाहन पर काली फिल्म सड़क किनारे शराब तम्बाकू/हुक्का आदि पीने वाले असामाजिक व्यक्तियों के विरुद्ध राज्य भर में ऑपरेशन लगाम चलाया जा रहा है ।
प्रदेश भर में यह अभियान IG गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप महोदय के दिशा निर्देशों में चलाया जा रहा है ।
यात्रा काल के दौरान मार्ग पर हुडदंग करने वाले अराजक तत्वों पर जनपद पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।
SSP टिहरी आयुष अग्रवाल के दिशा निर्देशों के तहत जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन लगाम चलाया गया है।
इनमें से सार्वजनिक स्थानों पर शराब मादक पदार्थ का सेवन वालों पर कुल 710 चालान हुए है।
वाहनों के शीशे में काली फिल्म लगी होने पर 113 चालान किए गए है।
शरब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 25 चालान किए गए है एवं 21 चालकों की गिरफ्तार की गई है।
सड़कों पर रैश ड्राइविंग, स्टंट आदि करने वालों के विरुद्ध 64 चालान किए गए है।
SSP टिहरी महोदय ने कहा है कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
















Leave a Reply