फ़कोट में हुई ट्रक दुर्घटना में घायलों का हाल जानने हॉस्पिटल में पहुंचे SSP टिहरी इससे पूर्व घटना स्थल पर जाकर दुर्घटना कारणों का लिया जायजा |

टिहरी | फ़कोट तछला के बीच यात्रियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया था । घटना की सूचना मिलते ही SSP टिहरी  आयुष अग्रवाल महोदय घटना स्थल की ओर रवाना हुए। एवं राहत बचाव में लगी पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रनगर संजय मिश्रा को घायलों की हर संभव मदद के लिए कहा गया । इसके उपरांत महोदय के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद नरेन्द नगर एवं स्वास्थ्य केंद्र फ़कोट में जाकर घायलों का हाल चाल पूछा गया । और अधिक चोटिल हुए यात्रियों को AIIMS ऋषिकेश के लिए रवाना किया । ये सभी यात्री बुलंद शहर सिकंदराबाद के रहने वाले थे जो कांवड़ में भंडारा लगाने हर्षिल उत्तरकाशी जा रहे थे ।

इनके ट्रक में 21 लोग सवार थे ।
जिनमें से 18 चोटिल हुए है एवं 03 की मृत्यु हुई है।

इस अवसर पर एडिशनल एसपी जे 0आर0 जोशी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *