CO चंबा द्वारा कंडीसौड ,नामांकन स्थल,स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया RO, ARO, BDO से की भेंट |

टिहरी  | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के आदेशानुसार आदर्श आचार संहिता लगने के उपरांत CO चंबा महेश लखेड़ा द्वारा कंडीसौड में नामांकन स्थल स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ।

प्रभारी निरीक्षक नई टिहरी द्वारा नामांकन स्थल जिला पंचायत कार्यालय नई टिहरी में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

ब्लॉक थोलधार (कंडीसौड )में श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय चंबा के द्वारा नामांकन स्थल स्ट्रांग रूम मतगणना स्थल का भौतिक निरीक्षण कर सत्यापन किया गया तथा BDO एवं RO से मुलाकात कर नामांकन में आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु वार्ता की गई ।

इसके पश्चातथाना छाम पर चुनाव ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रहरियों की मीटिंग ली गई तथा चुनाव से संबंधित आदेश निर्देश दिए गए।
चंबा SO द्वारा भी अपने क्षेत्र के ब्लॉक में जाकर भ्रमण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *