SSP के निर्देशों का पालन करती टिहरी पुलिस चंबा पुलिस टीम द्वारा कद्दूखाल एवं सुरकंडा क्षेत्र में सड़क पर आड़े तिरछे वाहन लगाने वालों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही ।

टिहरी | यातायात नियमों के पालन सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लाने आदि के अंतर्गत आयुष अग्रवाल, SSP टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल व क्षेत्राधिकारी चंबा महोदय, के निर्देशन में आज वीकेंड के दौरान कद्दूखाल क्षेत्र में आड़े तिरछे वाहन लगाकर जाम लगाने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई । की गई निरोधात्मक कार्यवाही का विवरण निम्न प्रकार है –

चस्पा चालान
यातायात सुचारू रूप से चल सके इस हेतु कस्बा चम्बा/कद्खाल सुरकण्डा में सड़क किनारे अवस्थित रूप से खड़े 30 वाहनों के विरुद्ध चश्पा चालान की कार्रवाई की गई ।

मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 23 चालान से संयोजन शुल्क₹ 11500/-

81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 01 चालान से संयोजन शुल्क₹ 250/-
कोटा अधिनियम के अंतर्गत 03 पंचालनकर संयोजन ₹ 300/- वसूला गया।

यह कार्यवाही आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *