टिहरी | वादी गोविंद सिंह राणा निवासी चमियाला द्वारा सूचना दी गई की रात्रि को मेरी चमियाला स्थित दीपक ट्रेडर्स नाम की दुकान में काम करने वाले प्रेम सिंह उर्फ लक्ष्मण जो कि मूल रूप से नेपाल का निवासी है, के द्वारा दुकान का गल्ला तोड़कर लगभग 48,000/– रुपए चोरी कर लिए है । मामले की गंभीरता के दृष्टिगत आयुष अग्रवाल SSP टिहरी गढ़वाल द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर खुलासे हेतु टीम का गठन किया गया । थाना घनसाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ व टैक्सी/बस ड्राइवर से जानकारी जुटाकर सीसीटीवी फुटेज की सहायता से दिनांक 9/11/24 की रात्रि को उपरोक्त घटना से संबंधित अभियुक्त प्रेम सिंह उर्फ लक्ष्मण को ग्राम रोंसाल के पास घुत्तू रोड से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से दुकान से चुराए हुए 48000 रुपए बरामद किए गए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
बरामदगी 48000 रुपए
नाम पता अभियुक्त
प्रेम सिंह उर्फ लक्ष्मण पुत्र डबल सिंह मूल निवासी नेपाल। हाल निवासी चमियाला ।
















Leave a Reply