टिहरी | पुलिस कार्यालय नई टिहरी जनपद टिहरी गड़वाल में SSP द्वारा पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं को पुलिस कार्यालय नई टिहरी, में जिला समाज कल्याण अधिकारी टिहरी गढवाल के पत्रांक सी-689/स०क० / न० मु०भा०अ०/2025-26 द्वारा नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत शपथ कार्यक्रम आयोजित कर नशे से दूर रहने, (नशा मुक्ति) की शपथ दिलाई गई । इसके अलावा जनपद के सभी थानों में थाना प्रभारियों द्वारा कार्मिकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही फायर सर्विस नई टिहरी में CFO संजीवा कुमार, पुलिस लाईन चम्बा में अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन चंबा, पुलिस दूर संचार शाखाओं द्वारा भी नशे के खिलाप नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत कार्मिकों को शपथ कार्यक्रम आयोजित कर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई । शपथ के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी गढ़वाल ओशिन जोशी क्षेत्राधिकारी नई टिहरी एवं पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त कार्मिक मौजूद रहे ।

















Leave a Reply