CO और SDM ने लिया कांवड़ मेला यात्रा मार्ग का जायजा |

टिहरी  | आगामी कावड़ मेला- 2025 के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर, क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर , तहसीलदार नरेंद्र नगर तथा प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती द्वारा कावड़ मेला यात्रा मार्गों, पार्किंग आदि स्थलों का भौतिक व स्थलीय निरीक्षण किया गया । पुलिस के द्वारा आगामी कावड़ यात्रा के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर को संबंधित विभागों से यात्रा मार्गो को ठीक करने, पार्किंग स्थलों की मरम्मत तथा पुलिस बल के ड्यूटी स्थान को सुव्यस्थित किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया । क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर महोदय ने पुलिस बल को आगामी कांवड़ मेला के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहने को कहा । और अपना आचरण उच्चकोटी का रखने हेतु बताया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *