टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रनगर संजय मिश्रा एवं थानाध्यक्ष देवप्रयाग लखपत बुटोला द्वारा उपरोक्त सभी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन करते हुऐ स्थानीय समस्यों के बारे में जानकारी ली गयी मुख्यतः सभी के द्वारा कस्बे में यातायात समस्या से अवगत कराया गया | जिसका समाधान किया जाएगा ।
उक्त गोष्ठी में निम्नलिखित जानकारी भी दी गयी….
1- गोष्ठी में मौजूद सभी व्यक्तियो को अपने- अपने प्रतिष्ठानो में लगे बाहरी कर्मचारियों/स्टाफ का सत्यापन करवाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया ।
2- गोष्ठी में मौजूद होटल ढाबों संचालकों से अपने प्रतिष्ठान में किसी भी व्यक्ति को अवैध शराब का सेवन नहीं कराएगा से अवगत कराया गया..
3- गोष्ठी में मौजूद सभी व्यक्तियो को अपने वाहनो को पार्किंग में पार्क करने हेतु अवगत कराया गया ।
4- सभी को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी तथा अपने परिजनों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु अवगत कराया गया
5- गोष्ठी में सभी व्यक्तियो को नशे के दुस्प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि यदि आपको कोई भी व्यक्ति नशा या नशे से सम्बन्धित सामाग्री बेचते हुये दिखायी दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे।
6- सभी को अवगत कराया गया यदि थाना क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुये मिलता है या शक होने पर उसकी सूचना थाना को सूचित करने हेतु अवगत कराया गया |
तत्पश्चात अलग से ग्राम प्रहरियों की मीटिंग लेकर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए!
















Leave a Reply