10.70 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार |

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार जनपद को नशा मुक्त करने हेतु जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल तथा क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में अवैध रूप से नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान खाराश्रोत बाईपास पुल के पास से अवैध रूप से स्मैक की तस्करी करते हुये अभि0 सागर थापा उर्फ अमन थापा पुत्र राजू थापा निवासी- गली नं0 5 नवोदय नगर थाना सिडकुल जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से कुल 10.70 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ । अभि0 सागर थापा द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि वह पूर्व कई मामलों में जेल जा चुका है व हरिद्वार से स्मैक खरीद कर मुनिकीरेती क्षेत्र में बेचने के लिए लाया था। अभि0 के विरूद् सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
नाम पता अभियुक्त:-
सागर थापा उर्फ अमन थापा पुत्र राजू थापा निवासी- गली नं0 5 नवोदय नगर थाना सिडकुल हरिद्वार उम्र 22 वर्ष।
बरामदगी विवरण
1- 10.70 ग्राम स्मैक
2- एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
आपराधिक इतिहास अभि0ः-
1- मु0अ0सं0 37/2021 धारा 379, 411 भादवि थाना रायपुर देहरादून
2- मु0अ0सं0 13 /2022 धारा 379, 411 भादवि थाना डालनवाला देहरादून
3-मु0अ0सं0 48 /2024 धारा 379, 411 भादवि थाना डालनवाला देहरादून
4- मु0अ0सं0 52/2024 धारा 379, 411 भादवि थाना राजपुर देहरादून
5- मु0अ0सं0 334 /2023 धारा 279, 337, 338, 427 भादवि थाना राजपुर देहरादून
6- मु0अ0सं0 09 /2022 धारा 379,411 भादवि थाना नेहरू कालोनी देहरादून
7- मु0अ0सं0 637 /2023 धारा 379, 411 भादवि थाना ऋषिकेश देहरादून
8- मु0अ0सं0 299 /2024 धारा 303 बीएनएस थाना कोतवाली नगर देहरादून
9- मु0अ0सं0 264/2020 धारा 379, 411 भादवि थाना रायपुर देहरादून ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *