टिहरी | समय लगभग 17:00 बजे नाव घाट मुनिकीरेती पर शूटिंग के लिए आए हुए दो लड़के गंगा नदी में गंगा स्नान करने के लिए गए थे | गंगा नदी का बहाव तेज होने व अत्यधिक वर्षा होने के कारण दोनों गंगा नदी में बहने लगे । घाट पर चीख पुकार सुन मौके पर तैनात जल पुलिस टीम के द्वारा योग निकेतन घाट पर रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से दोनोें लड़को का सकशल रेस्क्यू किया गया | यह दोनों लड़के फिल्म शूटिंग में टेंट का कार्य करते हैं घाट पर सभी यात्रियों व दोनों लड़कों के द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद किया गया ।
रेस्क्यू किया गए व्यक्तियों के नाम
1- मोहम्मद हाशिम पुत्र मरवुल मिस्त्री उम्र 26वर्ष
2 – इमरान पुत्र शब्बीर अहमद उम्र 19 वर्ष
पता – लक्ष्मी नगर थाना सागरपुर दिल्ली मोबाइल नंबर 9953471224
















Leave a Reply