टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस लाईन चम्बा में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर कार्मिकों की समस्याओं को सुना गया तथा उनका त्वरित निस्तारण करने के आदेश निर्गत किए गए । तत्पश्चात जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए निम्नलिखित दिशा निर्देश जारी किए गए-
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हीकरण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा अपने-अपने क्षेत्र में निर्वाचन को प्रभावित करने वाली राजनैतिक गतिविधि/वैमनस्यता, पर नजर रखी जाए एवं निष्पक्ष और पारदर्शी रहते हुए निर्वाचन को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों की पहचान कर ली जाए ।
वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में आपदा ग्रस्त/भूस्खलन क्षेत्र का चिन्ही करण कर लें और आपदा उपकरणों का भी निरीक्षण कर लें । एवं SDRF/ग्राम प्रहरियों के सम्पर्क में रहे । नफीस सिस्टम पर अभियुक्तगण के लाईव अंगुष्ठछाप लिये जाएं साथ ही अज्ञात शवों के भी फिंगर प्रिंट भी लिए जाएं । मोटर वाहन अधिनियम एवं नशे के विरुद्द निरोधात्मक कार्यवाही संतोष जनक न पाए जाने पर SSP महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कढ़ी फटकार लगाई गई । पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेशों के क्रम में मादक पदार्थों की विक्री करने वालों के विरुद्द NDPS Act, के अंतर्गत कार्यवाहियां बढ़ाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया । पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया । C.M हैल्प लाईन पोर्टल, सीनियर सिटिजन पोर्टल अपनी सरकार पोर्टल, आदि पोर्टलों में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए SSP महोदय द्वारा सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि समय से शिकायतों का निस्तारण कर लिया जाए । लंबित विवेचनाओं जांचों, शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण एवं न्यायालय से निर्गत आदेशिकाओं के तामील किये जाने हेतु भी समुचित दिशा निर्देश निर्गत किये गये । मासिक अपराध गोष्ठी में जे0आर0 जोशी अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल ओशिन जोशी, CO टिहरी महेश चन्द्र लखेड़ा पुलिस उपाधीक्षक चंबा, CFO संजीवा कुमार APO सीमा रानी, DGC स्वराज पंवार, प्रतिसार निरीक्षक पु0ला0 चंवा, वाचक पीआओ आदि सहित जनपद मुख्यालय के थाना प्रभारी/समस्थ शाखा प्रभारी मौजूद रहे ।
















Leave a Reply