घनसाली में थाना भवन का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ |

टिहरी | घूमति धार में घनसाली थाना भवन का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है । थाना प्रभारी घनसाली संजीव थपलियाल एवं कार्यदायी संस्था पेय जल निगम के अभियंताओं की उपस्थिति में विधि विधान से भूमि पूजन किया गया । नूतन थाना भवन के लिए कुल 0.20हेक्टेयर भूमि सरकार के द्वारा आबंटित हुई है | जिसका कि कुल बजट 03 करोड़ 60 लाख रुपए है । वर्तमान में तहसील घनसाली के भवन पर ही पुलिस थाना स्थित है जो कि वर्ष 2007 से चल रहा है । SSP टिहरी आयुष अग्रवाल ने इस पुनीत अवसर पर कहा कि नवीन थाना भवन जहां एक ओर पुलिस कर्मियों की जीवन शैली को और बेहतर करेगा वहीं दूसरी ओर जनता को पहले से बेहतर सेवा मिलेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *