टिहरी | थाना नरेंद्रनगर की आगराखाल चौकी पर क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र भंडारी व थानाध्यक्ष नरेंद्रनगर गोपाल दत्त भट्ट द्वारा वर्तमान में प्रचलित चार धाम यात्रा,आगामी कांवड़ यात्रा व अन्य स्थानीय समस्याओं के संदर्भ में आगराखाल के सम्भ्रांत व्यक्तियों संग एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण, सुरक्षा समीक्षा, व सामुदायिक पुलिसिंग पर चर्चा की गई।
बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई।
01. अपराध नियंत्रण: क्षेत्र में अपराध की रोकथाम और नियंत्रण के लिए रणनीतियों पर चर्चा।
02. सुरक्षा समीक्षा:- मौजूदा सुरक्षा उपायों की समीक्षा और आवश्यक सुधारों पर चर्चा।
03. सामुदायिक पुलिसिंग:- समुदाय के साथ पुलिस के संबंधों को मजबूत करने और सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा।
04. सत्यापन:- चौकी में क्षेत्र में कार्य कर रहे बाहरी राज्यो के व्यक्तियों के सत्यापन शत प्रतिशत कराने हेतु आदेशित किया गया।
5. वाहन चेकिंग:- वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा व आगामी कांवड़ यात्रा के मध्यनजर प्रभावी वाहन चेकिंग की जाए।
बैठक में क्षेत्र के सम्मानित सभी व्यक्तियों ने मिलकर क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
















Leave a Reply