थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन लगाम” अभियान के अन्तर्गत 12 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 3,250/-रु0 जुर्माना वसूला गया ।

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेश में एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में पुलिस मुख्यालय द्वारा सड़क सरेआम, नदियों के किनारे, कॉलेज/हॉस्टल के आसपास खुले में/वाहनों में शराब का सेवन करने वालों, हुडदंग करने वालों व रैश ड्राईविंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन लगाम अभियान के अन्तर्गत थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा थाना हाजा क्षेत्रान्तर्गत शराब का सेवन करने वालों, हुडदंग करने वालों व रैश ड्राईविंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 12 व्यक्तियों के चालान कर 3250/-रु0 धनराशि वसूल की गयी। उक्त अभियान के अन्तर्गत आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *