विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस ने ली शपथ |

टिहरी  | पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल  के द्वारा पुलिस ऑफिस नई टिहरी में कार्यरत समस्त पुलिस बल को विश्व पर्यावरण दिवस की शपथ दिलाई गई । (Ending Plastic Pollution Globally) की थीम पर सभी अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा हर महीने एक प्लास्टिक वस्तु को पर्यावरण अनुकूल (इको फ्रेंडली) विकल से बदलने का एवं प्लास्टिक पर निर्भरता कम करने का संकल्प लिया गया । इस अवसर पर एडिशनल एसपी जे 0आर0 जोशी , CO टिहरी ओशिन जोशी,CO चंबा महेश लखेड़ा एवं अन्य कार्मिक मौजूद रहे । रिजर्व पुलिस लाइन चंबा में प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार द्वारा पुलिस बल को शपथ दिलाई गई । सभी थाना प्रभारी, शाखा प्रभारियों द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर शपथ दिलाई गई।एवं थानों में पौधारोपण भी किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *