टिहरी | वादी कुलदीप भण्डारी पुत्र गुलाब सिंह निवासी- ग्राम- रौतू की बैली पो0ओ0- सुवाखोली जौनपुर थाना- थत्यूड़ जनपद- टिहरी गढ़वाल द्वारा अपनी पत्नी कमला देवी (काल्पनिक)उम्र-22 वर्ष लगभग समय- रात्रि 09.00 बजे अपने घर ग्राम रौतू की बैली से बिना बताये कही चले जाने तथा वापस ना आने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी । तहरीर के मुताबिक थाने पर गुमशुदगी क्रमांक संख्या-03/2025, धारा- गुमशुदगी मानव पंजीकृत की गयी । महिला संबंधी अपराध होने के कारण SSP टिहरी आयुष अग्रवाल के द्वारा थाना प्रभारी थत्युड़, को शीघ्र घटना के अनावरण के आदेश दिए गए थे,पुलिस के द्वारा खोजबीन करने पर ज्ञात हुआ था कि गुमशुदा के साथ उसके पति का झगड़ा हुआ था जिस कारण गुमशुदा के परिजनों द्वारा गुमशुदा के साथ कोई अनहोनी घटना होने की आशंका व्यक्त की थी । थाने पर करीब 50-60 लोग थाने पर एकत्रित हो गये थे । उक्त घटना की संवेदनशीलता व गम्भीरता के दृष्टिगत गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल थाने से विभिन्न टीमे बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुये सीसीटीवी कैमरे/कॉल डिटेल व आस-पास के इलाकों में गुमशुदा उपरोक्त की खोजबीन/तलाश करते हुये गुमशुदा उपरोक्त को 24 घण्टे से भी कम समय में मसूरी से सकुशल बरामद किया गया | गुमशुदा/पीड़िता ने पूछने पर बताया गया कि उसका पति आये दिन मारपीट व झगड़ा करता रहता है जिससे तंग होकर घर से चली गयी थी। गुमशुदा/पीड़िता को उसके कहे अनुसार परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
थत्यूड़ से गुमशुदा महिला को 24 घंटे में मसूरी से किया बरामद पति के साथ रोज रोज के झगड़े से तंग आकर छोड़ा था घर ।
















Leave a Reply