टिहरी | वर्ष 2025 के अंत तक देवभूमि को नशा मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में जनपद टिहरी पुलिस लगातार हर छोटे बढ़े नशे पर कड़ा प्रहार कर रही है इसी क्रम में आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के दिशा निर्देश में एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कैम्पटी में नियुक्त कानि0 70 ना0पु0 मोहन सिंह नेगी द्वारा मय हमराहियान कानि0 186 ना0पु0 राजेन्द्र नेगी के दौराने चैकिंग भूटगाँव से पैदल रास्ते के नीचे यमुनोत्री मुख्य राजमार्ग पर मयगाड़ से अभियुक्त विशू लाल पुत्र खेलणु लाल निवासी ग्राम भूटगाँव तहसील नैनबाग थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल को एक प्लास्टिक की केन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 55/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनिमय पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। विवरण निम्नवत् है |
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त
– विशू लाल पुत्र खेलणु लाल निवासी ग्राम भूटगाँव तहसील नैनबाग थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 60 वर्ष।
बरामदा माल का विवरण- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब
















Leave a Reply